{"_id":"65ed970d7383dc8f630e5492","slug":"the-scope-of-natural-farming-is-increasing-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118474-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में प्राकृतिक खेती का बढ़ रहा दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में प्राकृतिक खेती का बढ़ रहा दायरा
विज्ञापन
साल 2023-24 में जुड़े 1,800 नए किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों को जीरो बजट खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान भी रसायनयुक्त खेती से किनारा कर प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं। इससे प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ रहा है। साल 2023-24 में 1,800 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है।
जिले में अब तक 10,000 से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैंं। प्राकृतिक खेती को अपनाने में पुरुषों के साथ महिला किसान भी आगे हैं। जिले में वर्तमान समय में करीब 3,200 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती की जा रही है। प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने के लिए आत्मा परियोजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्राकृतिक खेती और उर्वरक तैयार करने की आधुनिक तकनीक सिखाई जा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस साल पांचों विकास खंडों कुल्लू, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में कुल 103 प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं।
इनमें किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे, कैसे फसलों की खेती करें, कैसे उर्वरक तैयार करें आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया। आत्मा परियोजना निदेशक पंंजवीर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में लगातार प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ रहा है। किसानों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस साल 1,800 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। संवाद