फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The roads which have become a victim of rain will test the students a lot

Kullu News: बारिश की भेंट चढ़ चुके रास्ते खूब लेंगे विद्यार्थियों की परीक्षा

Sun, 10 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 10 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The roads which have become a victim of rain will test the students a lot
जिले के 1,000 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों में 13 से लौटेगी रौनक
विज्ञापन

भारी बारिश से सड़कें और रास्ते खराब होने से झेलनी पड़ेंगी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के 1,000 से अधिक सरकारी और निजी स्कूल 13 अगस्त से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से खुलेंगे लेकिन भारी बारिश के कारण सड़कें और पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा।
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त और ऊबड़-खाबड़ रास्ते स्कूल पहुंचने से पहले विद्यार्थियों की खूब परीक्षा लेंगे।
प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजामों के निर्देश जारी किए हैं ताकि बच्चों को सुरक्षित पढ़ाई का माहौल मिल सके। स्कूलों में 13 अगस्त से रौनक लौट आएगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें और पैदल रास्ते भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि इस बार जिले के सातों शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, बंजार, सैंज, आनी, निरमंड और भुंतर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले आनी और निरमंड शिक्षा खंड के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन के बजाय शीतकालीन अवकाश रहता था लेकिन बरसात के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी शिक्षा खंडों में एक साथ अवकाश की अधिसूचना जारी हुई और अवकाश रहा। ऐसे में पहली बार जिला के सभी शिक्षा खंडों के विद्यालय एक साथ बंद रहे और अब एक साथ नियमित कक्षाओं के लिए खुलेंगे। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि 12 अगस्त तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश है। 13 अगस्त से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों को विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed