फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The number of dogs in Manali city will be controlled, the Municipal Council will get them sterilized.

Kullu News: मनाली शहर में नियंत्रित होगी कुत्तों की संख्या, नगर परिषद करवाएगी नसबंदी

Wed, 19 Nov 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Nov 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
The number of dogs in Manali city will be controlled, the Municipal Council will get them sterilized.
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद मनाली हरकत में आ गया है। नगर परिषद ने कुत्तों की जन्म संख्या को नियंत्रित करने के लिए निविदाएं मांगी हैं। इससे क्षेत्र में अब कुत्तों का खौफ कम होने की उम्मीद जाग गई है। परिषद ने कुत्तों की नसबंदी करने के लिए समाजसेवी संगठनों को आगे आने की अपील करते हुए निविदाएं मांगी है।
विज्ञापन

ऐसे में अब समाजसेवी संगठन इस निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लेकर इस कार्य करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि मनाली में कुत्तों का खौफ रहता है। स्कूल आते-जाते और खेलते हुए बच्चों पर कुत्तों के हमले का भय बना रहता है। मनाली शहर में बस स्टैंड, गोंपा रोड, भूतनाथ मंदिर के आसपास, रामबाग, मिशन अस्पताल मार्ग में कुत्तों के झुंड अक्सर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

कई बार कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर चुके हैं। इतना ही नहीं साथ लगते ओल्ड मनाली, ढूंगरी, अलेउ, वशिष्ठ और बाहंग में भी कुत्तों ने लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शहर में भटकने बाले कुत्तों की जन्म संख्या को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी की जा रही है ताकि आने वाले समय में लावारिस कुत्तों की संख्या कम हो और लोगों पर हो रहे हमले के आंकड़ों को भी कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed