फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The life of Bagan village is at stake between rocks and cracks

Kullu News: चट्टानों और दरारों के बीच दांव पर बागन गांव की जिंदगी

Fri, 29 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 29 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The life of Bagan village is at stake between rocks and cracks
मकानों में दरारें आने से कई परिवार स्कूल और रिश्तेदारों के घरों में ले चुके हैं शरण
विज्ञापन

जायजा लेने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने पहाड़ी से गिरी चट्टान ने डराए लोग
लोग बोले- दरारें आने से रहने लायक नहीं बचे घर, जिला मुख्यालय से भी कटा संपर्क
भूमि में भी लगातार आ रहीं दरारें, 19 परिवारों ने खाली किए घर, 40 पहुंचा आंकड़ा
राजीव नैय्यर
कुल्लू। लगघाटी में बागन गांव की जिंदगी इस समय पहाड़ की चट्टानों और दरारों के बीच दांव पर लगी है। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम के सामने ही चट्टानें खिसकने और गांव के पास आकर टूटने से अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों के घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और अब उनका अस्तित्व खतरे में है। इस भयावह स्थिति से उबरने के लिए गांव वाले शरणार्थी बनकर विद्यालयों और रिश्तेदारों के घरों में ठिकाना बनाने को मजबूर हैं। गांव के 35 से 40 घरों के दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रशासनिक टीम जायजा लेने पहुंची। इस दौरान एक बड़ी चट्टान खिसक कर तेजी से पेड़ों को उखाड़ते हुए गांव की ओर आ गई। गनीमत रही कि चट्टान एकाएक दो-फाड़ हो गई। इससे उसकी रफ्तार कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लोगों के घर रहने लायक नहीं बचे हैं। इनमें एक से चार इंच तक दरारें आ गई हैं। भूमि में लगातार दरारें आ रही हैं। गत वीरवार तक 19 परिवारों ने घर खाली कर दिए थे। शुक्रवार तक यह आंकड़ा 40 के करीब पहुंच गया। गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। गांव तक पहुंचने के लिए दो से ढाई घंटे की खड़ी चढ़ाई, ऊबड़-खाबड़ और जोखिम भरे रास्ते से जाना पड़ रहा है।
--
भारी बारिश के कारण घरों में दरारें आ गई हैं। पूरे गांव पर ढहने का खतरा है। कई परिवारों को घर छोड़ कर विद्यालय और रिश्तेदारों के घरों में शरण ली है। इन जगहों पर भी कितने दिन रह पाएंगे। - गुनी देवी, निवासी बागन
--
बागन गांव के साथ बढ़ई नाला बहता है। इस कारण भूमि कटाव लगातार जारी है। इसका तटीकरण होने से गांव को बचाया जा सकता है। घरों में दरारें आने का कारण नाले के जलस्तर से भूमि कटाव होना है। -विजय, निवासी बागन

--
जिला मुख्यालय से बागन गांव को जोड़ने वाली कुल्लू-बढ़ई-पीज सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। इससे गांव का संपर्क कट गया है। दो दिन और बारिश रही तो ग्रामीणों तक राशन कैसे पहुंच पाएगा। -कर्ण, निवासी बागन
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed