{"_id":"695bf0d1a5a337189602a144","slug":"the-influx-of-tourists-boosted-the-hotel-business-kullu-news-c-89-1-ssml1015-165851-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैलानियों की बहार से चमका होटल कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैलानियों की बहार से चमका होटल कारोबार
Mon, 05 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
मनाली के मालरोड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़।-संवाद
पर्यटन नगरी मनाली लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबारी गदगद
सिस्सू, कोकसर समेत समेत मनाली के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़
होटलों की ऑक्यूपेंसी में इजाफा, क्रिसमस से बढ़ रही मेहमानों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मनाली में पर्यटकों के आने का सिलसिला क्रिसमस से जारी है। पर्यटकों की आवाजाही से मनाली गुलजार है। पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी इससे खिल उठे हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
लाहौल घाटी के सिस्सू, कोकसर समेत समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुटने से रौनक बढ़ गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक पिछले तीन दिन में मनाली में 6,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। रोजाना लगभग 2,000 पर्यटक वाहन और 150 से अधिक वोल्वो बसें मनाली आ रही हैं। होटल संचालकों की मानें तो इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या ठीकठाक रही। वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक बीएस ओकटा ने कहा कि होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत पहुंच रही है। होटलियर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि मनाली में इस बार वीकेंड में ठीकठाक भीड़ जुटी है। सोमवार को भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई।
--
वाहनों की संख्या अधिक होने से लग रहा जाम
पर्यटन नगरी मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बन रही है। फोरलेन पुल से भूतनाथ मंदिर, बाहंग और अलेउ की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिलीं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा बताया कि मनाली में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। क्रिसमस से लेकर पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।