फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The game changed by scoring a goal in the last minute, Dhalpur became the winner in the shootout.

Kullu News: अंतिम मिनट में गोल कर बदला गेम, शूटआउट में ढालपुर बना विजेता

Thu, 11 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The game changed by scoring a goal in the last minute, Dhalpur became the winner in the shootout.
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में छात्र और छात्रा वर्ग की अंडर-19 मेजर गेम्स की फुटबाल प्रतियोगिता में वीरवार को छात्र वर्ग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए। रोचक बात यह रही कि फुटबाल के फाइनल के लिए मौहल ने पहले अपना स्थान पक्का किया, लेकिन दूसरे सेमीफाइनल मैच में आखिरी एक मिनट में पूरी बाजी पलट गई। पेनल्टी शूट से फाइनल की दूसरी टीम मिली है।
विज्ञापन

फुटबाल का क्वार्टर फाइनल मुकाबला पीज और ढालपुर के बीच खेला गया। इसमें ढालपुर ने पीज को हराया। पहला सेमीफाइनल मौहल और बजौरा के बीच हुआ। इसमें मौहल ने बजौरा को 5-0 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ढालपुर और भुंतर के बीच हुआ। आखिरी एक मिनट से पहले ढालपुर 1-0 की बढ़त बनाए हुए था, लेकिन भुंतर के खिलाड़ियों ने अंतिम मौके में गोल कर मुकाबले को रोचक बना दिया। विजेता का चयन पेनल्टी शूट से हुआ। पेनल्टी शूट में ढालपुर ने पांच और भुंतर ने तीन गोल किए। ऐसे में ढालपुर ने भुंतर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस रोचक मुकाबले ने खिलाड़ियों के साथ दर्शकों की सांसें रोकें रखीं। संवाद
विज्ञापन

उधर.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed