{"_id":"67a8d8d8202da4cb630dfe7e","slug":"the-deadlock-regarding-tourism-activities-is-not-broken-kullu-news-c-89-1-klu1002-140880-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नहीं टूटा पर्यटन गतिविधियों को लेकर गतिरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नहीं टूटा पर्यटन गतिविधियों को लेकर गतिरोध
Sun, 09 Feb 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
पैकेज के तहत कार्य करने के लिए तैयार नहीं हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। सोलंगनाला में पर्यटकों को करवाई जाने वाली गतिविधियों के पैकेज बनाने को लेकर चल रहा विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाया है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच होने वाली बैठक रविवार को नहीं हो पाई। पलचान में स्थानीय लोगों, कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें पैकेज के तहत कार्य करने की बात को सभी ने नकार दिया।
सोलंगनाला में स्कीइंग, स्नो स्कूटर, माउंटेन बाईक, जिप-लाइन, ट्यूब सलाइडिंग आदि गतिविधियां पैकेज के तहत बुक की जाती हैं। इन कार्यों से जुड़े लोगों को अब यह मंजूर नहीं है। कई दिन से चल रहा यह विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है। जिला पर्यटन अधिकारी से भी दोनों पक्ष मिल चुके हैं। उन्होंने भी दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने को कहा। इसी के मद्देनजर पलचान में एक पक्ष ने लोगों की राय जानने के लिए बैठक की। बुरुआ पंचायत के प्रधान चूड़ामणि ठाकुर ने बताया कि बैठक में बुरुआ, शनाग, पलचान के ग्रामीण और पर्यटन कारोबारी मौजूद रहे। सभी पैकेज के तहत कार्य करने को तैयार नहीं है। सभी स्वतंत्र रूप से अपनी-अपनी गतिविधि चलाना चाहते हैं।
--