{"_id":"672e3aedf47e76b7a40586fd","slug":"the-condition-of-toilets-in-kullu-hospital-is-being-improved-kullu-news-c-89-1-ssml1015-134397-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुधारी जा रही कुल्लू अस्पताल के शौचालयों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुधारी जा रही कुल्लू अस्पताल के शौचालयों की दशा
Fri, 08 Nov 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का कायाकल्प किया जा रहा है। अस्पताल भवन का अधिकतर मरम्मत कार्य पूरा कर दिया गया है। अब मरीजों की सुविधा के लिए शौचालयों का रखरखाव किया जा रहा है।
अस्पताल के नए और पुराने भवन में बने शौचालयों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे अस्पताल में भर्ती और बाह्य रोगियों के अलावा उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 300 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करने की व्यवस्था मेडिसिन, ऑर्थो, सर्जरी, नेत्र, शिशु आदि वार्डों में है। इसके अलावा अस्पताल की 11 ओपीडी और ट्रामा सेंटर (आपातकालीन ओपीडी) को मिलाकर रोजाना 900 से 1,000 मरीजों का उपचार किया जाता है। इन मरीजों और इनके तीमारदारों को किसी तरह की परेशानी अस्पताल में न आए, इसके लिए अस्पताल के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। इन दिनों वार्डों में बने शौचालयों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस संंबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल का कायाकल्प करवाया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
-- मरम्मत कार्य बना परेशानी
अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुविधा के लिए शौचालयों का रखरखाव कर रहा है। भविष्य में इससे मरीजों और तीमारदारों की परेशानी कम होगी, लेकिन इन दिनों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत कार्य के चलते तीमारदारों को मरीज एक से दूसरी मंजिल में ले जाने पड़ रहे हैं, जो परेशानी बना हुआ है।
--