{"_id":"65428a998fc3088cdd03556a","slug":"the-condition-of-the-disaster-ravaged-highway-has-not-improved-a-45-minute-journey-is-taking-130-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1012-10163-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपदा से छलनी हाईवे की नहीं सुधरी हालत, 45 मिनट के सफर को लग रहा डेढ़ घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपदा से छलनी हाईवे की नहीं सुधरी हालत, 45 मिनट के सफर को लग रहा डेढ़ घंटा
विज्ञापन
कुल्लू में इंतकाल के लिए चलाए गए विशेष अभियान में इंतकाल करवाने के लिए पहुंचे लोग।-
मनाली (कुल्लू)। प्राकृतिक आपदा के बाद कुल्लू-मनाली हाईवे का स्वरूप ही बदल गया है। लगभग साढ़े तीन महीने बीतने के बाद भी इस सड़क की हालत पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। जगह-जगह कच्ची सड़क होने के कारण वाहन हिचकोले खा रहे हैं। कच्ची सड़क से उठ रही धूल आफत बन गई है। इसका सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। पर्यटकों की संख्या में खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही। आपदा से पहले 40 किमी लंबे कुल्लू से मनाली तक के चकाचक हाईवे पर 45 मिनट का समय लगता था और सफर भी सुहाना होता था, लेकिन अब आपदा ने सड़क की हालत बुरी तरह से बिगाड़ दी है।
मनाली से कुल्लू पहुंचे में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। वहीं, जगह-जगह कच्ची सड़क पर लगने वाले हिचकोले से सफर थकाऊ हो रहा है। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क चौड़ी करने के बाद अब टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन क्रशर बंद होने के कारण बजरी नहीं मिल रही। परिणामस्वरूप टारिंग का कार्य धीमी गति से चल रहा है। वोल्वो बस स्टैंड और भूतनाथ मंदिर के मध्य वाहनों के चलने से धूल उठ रही है। इससे लोगों का आसपास से गुजरना मुश्किल हो रहा है। वोल्वो बस स्टैंड के समीप सड़क पर बनी खाई में वाहनों के कलपुर्जे टूटने तक का खतरा बना हुआ है। आलू ग्राउंड में टारिंग का कार्य अभी भी अधूरा है जबकि क्लाथ में भी हालत जस के तस बने हुए हैं। सबसे अधिक दिक्कत रायसन के समीप हो रही है। यहां अभी तक सड़क पर रोड़ी बजरी नहीं बिछाई गई। इसके कारण यहां सफर करना जोखिम भरा हो रहा है। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान का कहना है कि सड़क की मरम्मत जारी है। अब टारिंग कार्य किया जा रहा है। क्रशर बंद होने के कारण इसके लिए कार्य मे तेजी नहीं आ पा रही है।
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर का कहना है कि आपदा में केंद्र और प्रदेश के नेता आकर कई वादे कर गए थे। एनएचएआई ने भी एक महीने में सड़क बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा। इससे पर्यटन को नुकसान पहुंचा है। पंडोह में सबसे खराब स्थिति है।
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन कुल्लू मनाली के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ने कहा कि क्रशर बंद होने के कारण तमाम कार्य रुके हुए है। सड़क निर्माण में भी इसकी वजह से देरी हो रही है। सरकार को चाहिए कि सड़क जल्द दुरूस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
ट्रेवल एजेंट गगन अवस्थी का कहना है कि आपदा से मनाली के पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है। सड़क को ठीक करने के कार्य मे तेजी नहीं आ रही। इससे पर्यटक मनाली का रुख नहीं कर रहे। दशहरा में पिछले साल की तुलना 50 प्रतिशत पर्यटक भी मनाली नहीं पहुंचे।