{"_id":"6138e2ce8ebc3eb750292a46","slug":"the-city-got-three-parks-shelter-homes-kullu-news-sml3830930161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को तीन पार्क, शेल्टर होम मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को तीन पार्क, शेल्टर होम मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की ओर से 1.85 करोड़ की लागत से निर्मित तीन पार्कों, शहर में बिना घर वाले लोगों के लिए शेल्टर होम का शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बुधवार को लोकार्पण किया। साथ ही कुल्लू अस्पताल को अपनी ओर से एक एंबुलेंस भी दान की। शहर में एसपी दफ्तर के सामने, ढालपुर में रथ मैदान के पास तथा सरवरी में पार्क बनाए गए हैं।
देवसदन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र को सुंदर, आकर्षक तथा आधुनिक बनाया जाएगा। कलाकेंद्र में स्मारक स्वरूप लालचंद प्रार्थी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। ढालपुर के मैदान का सौंदर्यीकरण तथा विकसित किया जाएगा। शहर में चल रहे पार्किंग के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाएगी। इससे पहले उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि सरवरी में चल रहे ओवर हेड पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने नगर परिषद के तहत पार्क, पार्किंग के अधिकतर कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इन कार्यों को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान भाजपा कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, राज्य सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, नप मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, नप कुल्लू उपाध्यक्ष आशा महंत, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, जिला महामंत्री जगदीश ठाकुर, पार्षद दानवेंद्र सिंह, राज कुमार, राजेंद्र सूद, मीना ठाकुर, राकेश, अरुण कंबोज, शालिनी रॉय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।