{"_id":"629b9a318b865f68b841cecb","slug":"the-accused-sent-on-three-day-police-remand-kullu-news-sml411084543","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) से चार लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पकड़े तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने शनिवार को बाप-बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति को मनाली की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें सात जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा पर भेजा गया है। कुल्लू में पुलिस से फिरौती मांगने का यह पहला मामला सामने आया है। पुलिस के 50,000 रुपये और एक मोबाइल फोन रिवकर नहीं हुआ है। इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के मुखबिर ने ही एसआईयू टीम को धोखा दिया और 50,000 रुपये के साथ पुलिस का मोबाइल लेकर गायब हो गया था। इसके बाद युवक का पिता मामले में याचिका लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया। बाद में युवक के पिता खीम राम और सुशील शर्मा ने पुलिस से पांच लाख रुपये की मांग की, जो बाद में चार लाख तय हुआ था। पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।