फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temples of the Valley started decorating Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्र को सजने लगे घाटी के देवालय

Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Temples of the Valley started decorating Shardiya Navratri
कुल्लू। शारदीय नवरात्र को लेकर देवभूमि कुल्लू में देवी-देवताओं के मंदिर सजने शुरू हो गए हैं। मनाली के ऐतिहासिक माता हिडिंबा, भेखली स्थित माता भुवनेश्वरी तथा रामशीला स्थित माता वैष्णो मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन

सात अक्तूबर से आरंभ होने वाले नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए खूब तैयारियां की हैं। जिले के मुख्य देवालयों में पुलिस ने सुरक्षा पहरा भी बैठा दिया है। नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं में बेसब्री से इंतजार है। माता को रखी गई मन्नत को पूरा करने तथा चढ़ावे के लिए चुनरी, नारियल व अन्य सामान की खरीदारी भी लोगों ने शुरू कर दी है । ऐसे में बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। निका राम, राजेंद्र, दीपिका, अंकित, प्रकाश कश्यप, अनिल कुमार तथा गीता चौहान ने कहा कि माता के दर्शन के लिए उन्हें खासा इंतजार है। माता से सुख-शांति का आशीर्वाद लेंगे। नवरात्र मेले में किसी तरह की घटना न हो, इसके लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। घाटी में पर्यटकों के भेष में कोई संदिग्ध न आए, इसके लिए कुल्लू पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिले के सभी पुलिस थानों व चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने रात्रि गश्त व नाकाबंदी को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed