फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Technical workers, who were on strike for two hours, came out in support of the Peace Meal workers

तकनीकी कर्मचारी दो घंटे हड़ताल पर, पीसमील वर्करों के समर्थन में उतरे

Wed, 15 Dec 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Technical workers, who were on strike for two hours, came out in support of the Peace Meal workers
एचआरटीसी पीसमील वर्कर यूनियन के सदस्य प्रदर्शन करते हुए। संवाद। - फोटो : Kullu
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पीसमील वर्कर अनुबंध पर लाने की मांग कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों से वर्कर टूल डाउन हड़ताल पर हैं। सरकार और निगम प्रबंधन इनकी मांग को दरकिनार कर रही है। ऐसे में इन वर्करों के समर्थन में अब इंटक के बाद एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारी भी हड़ताल में उतर गए हैं।
विज्ञापन

जिला में तकनीकी कर्मचारियों ने दो घंटे वर्कशाप में कामकाज नहीं किया। इसके चलते बसों की मरम्मत नहीं हो पाई है। बता दें कि पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। अब इनकी मांगों के समर्थन में निगम प्रबंधन की तकनीकी कर्मचारी यूनियन भी उतरी है। जिला कुल्लू के मुख्यालय बाशिंग में स्थित एचआरटीसी वर्कशाप में एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारियों ने भी बुधवार को दो घंटे के टूल डाउन हड़ताल की।
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी पीसमील कर्मचारियों के साथ सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कुल्लू तकनीकी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हेमराज ने कहा कि पीसमील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल के चलते बसों की मरम्मत का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। रोजाना 15 से 20 बसें मरम्मत के लिए आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पीसमील कर्मचारियों की मांग जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed