{"_id":"683f46c6ec7921923f070298","slug":"technical-employees-protested-against-the-pay-scale-of-the-center-kullu-news-c-89-1-ssml1012-149083-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केंद्र के वेतनमान का तकनीकी कर्मचारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केंद्र के वेतनमान का तकनीकी कर्मचारियों ने किया विरोध
Wed, 04 Jun 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
मनाली में हुई तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक
डोला राम को चुना मनाली इकाई का अध्यक्ष
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई मनाली का साधारण अधिवेशन इकाई अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता में मनाली में हुआ। अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर, प्रदेश महामंत्री चमन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रताप ठाकुर एवं पूर्व मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को केंद्र के वेतनमान दिए जाने की अटकलों का तकनीकी कर्मचारी संघ ने विरोध किया। कहा कि बिजली बोर्ड द्वारा बोर्ड की संपतियों का एचपीपीसीएल और एचपीटीसीएल को हस्तांतरण करना 2010 में हुए त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अभी तक बोर्ड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो पाई है। उन्होंने विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग से आग्रह किया कि तकनीकी कर्मचारियों का युक्तिकरण उनके कार्यक्षेत्र में उनके कार्यभार के अनुरूप किया जाए। विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त तकनीकी कर्मचारियों को अभी तक सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले वित्तीय लाभ, जिसमे लीव इन कैश मेंट, ग्रेच्युटी और संशोधित वेतनमान की बकाया राशि वर्ष 2023 से लंबित है। वहीं वर्तमान में सेवारत तकनीकी कर्मचारियों का ओवरटाइम, मोबाइल भत्ता भी वर्ष 2023 से लंबित है।
विज्ञापन
इस दौरान डोला राम को मनाली इकाई अध्यक्ष चुना गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जिम्मा नैन प्रकाश, मनोज कुमार, पूर्ण व दिनेश को उपाध्यक्ष, चेतन शर्मा को सचिव, भूषण शर्मा को सहसचिव, तेज राम को सह सचिव,रवि ठाकुर को वित्त सचिव, सुनील कुमार संगठन सचिव,मनोज प्रभाकर को मुख्य सलाहकार और राजेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।