फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teachers will be able to teach in schools only after getting the vaccine

वैक्सीन लगवाने के बाद ही स्कूलों में पढ़ा सकेंगे अध्यापक

Sun, 08 Aug 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be able to teach in schools only after getting the vaccine
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में 16 अगस्त से स्कूल खुलेंगे। इसके चलते 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। पाठशाला में वैक्सीन लगवाने के बाद ही अध्यापक विद्यार्थियों को पढ़ा सकेंगे। जिन अध्यापकों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे स्कूल में नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। विभाग के इस निणर्य को सख्ती से लागू करने के उच्च, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के मुख्याध्यापकों तथा प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए करीब 4500 अध्यापक हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में दो अगस्त से स्कूल खुलें हैं। लेकिन कुल्लू में 16 अगस्त से स्कूल खुलेंगे। जिले में इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। इसके चलते कुल्लू में स्कूल बंद हैं। हालांकि स्कूलों को खोलने की शिक्षा विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। स्कूलों में 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाने के लिए अध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। अध्यापकों को स्कूल खुलने से पूर्व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी भी अनिवार्य की गई है। वैक्सीन न लगवाने वाले अध्यापक विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा इन अध्यापकों को वैक्सीन न लगवाने का कारण बताना होगा। इसके लिए अध्यापकों को उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में जवाब तलब किया जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सभी अध्यापकों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश जारी किए हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद ही अध्यापक स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगा सकेंगे। कहा कि जिन अध्यापकों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें विभाग को इसका कारण बताना होगा।
विज्ञापन

नियमित रूप से स्कूलों की सैनिटाइज करने की व्यवस्था
जिला कुल्लू में स्कूलों को एसओपी के तहत खोलने की शिक्षा विभाग की सभी तैयारियां पूरी हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को नियमित तौर पर सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। कक्षाओं में विद्यार्थियों को बिठाने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यार्थियों की स्कूल में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed