{"_id":"6589be12568cc8602800cf31","slug":"teachers-learned-ways-to-keep-students-healthy-kullu-news-c-89-1-ssml1015-13646-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिक्षकों ने जाने छात्रों को स्वस्थ रखने के तौर तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिक्षकों ने जाने छात्रों को स्वस्थ रखने के तौर तरीके
Mon, 25 Dec 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
छात्र विद्यालय कुल्लू में आयोजित हेल्थ एंड वेलनस कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक।
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में पांच दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा खंड कुल्लू दो के 82 अध्यापकों ने विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक तौर पर कैसे स्वस्थ रखें तथा इंटरनेट पर बच्चों के लिए क्या सही और क्या गलत है, जैसे विषयों पर प्रशिक्षण लिया।
हेल्थ एंड वेलनेस कार्यशाला के समापन से पूर्व तीन सत्रों में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले सत्र में कार्यशाला के समन्वयक एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षकों को प्रजनन, स्वास्थ्य और एचआईवी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
दूसरे सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी की अध्यापिका शकुंतला ने हिंसा और चोटों के विरुद्ध सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर जानकारी दी। अंतिम सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज के अध्यापक रोहित मेहता ने इंटरनेट, गैजेट्स और मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना, विषय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। संवाद