फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teachers honored for giving better services during Corona period

कोरोना काल में बेहतर सेवाएं देने वाले शिक्षक सम्मानित

Wed, 08 Sep 2021 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers honored for giving better services during Corona period
लाहौल में विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर कोविड काल के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बेहतर शिक् - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रौढ़ शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2030 तक देशभर में पांच करोड़ निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में निरीक्षण विंग के उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी ने यह बात कही है।
विज्ञापन

बताया कि प्रौढ़ शिक्षा अभियान के अंतर्गत पढ़ना-लिखना अभियान चलाया गया, जो जुलाई माह में समाप्त हो गया है। इस मौके पर कोविड काल मे ऑफलाइन और ऑनलाइन के जरिये विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने वाले प्राथमिक स्कूलों के 30 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। केलांग-एक, केलांग-दो और उदयपुर ब्लॉक के दस-दस अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसमें जेबीटी शिक्षक सुशील कुमार, पमिता, सोनम दावा, तेज सिंह, छेरिंग डोलमा, सुनीता, हिशे छोमो, समिता, सीएचटी छीमें अंगमो, शेर सिंह, सरोजनी शर्मा, अनीता कुमारी, आशा देवी, महेश, कमला, परमिला देवी, दीवान चंद, संजीव, सुरेंद्र कुमार, ज्ञान चंद, राजेंद्र कुमार, महेंद्र, रिगजिन आंगमो, दुनी चंद, सुभाष, राम दासी, अरुण कुमार, विनोद कुमार, राजिंद्र सिंह तथा किरण लता शामिल हैं। इस मौके पर केलांग स्कूल के प्रिंसिपल रमेश लाल, सीएचटी छिमे अंगमो समेत कई वरिष्ठ अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed