फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Taxi operators met the MLA to resolve the dispute.

Kullu News: विवाद सुलझाने के लिए विधायक से मिले टैक्सी ऑपरेटर

Sun, 01 Feb 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 01 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Taxi operators met the MLA to resolve the dispute.
मनाली में टैक्सी यूनियन कि हड़ताल के कारण पैदल चले पर्यटक।-संवाद
विवाद सुलझाने के लिए विधायक से मिले टैक्सी ऑपरेटर
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में बोलेरो कैंपर में पर्यटकों को घुमाने का विवाद जारी है। इसका हिम आंचल टैक्सी यूनियन विरोध कर रही है। ऐसे में यूनियन ने रविवार को हड़ताल की और टैक्सियों का संचालन नहीं किया।

यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक भुवनेश्वर गौड़ से उनके निवास स्थल कटराईं में मिला। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने विधायक के समक्ष टैक्सी ऑपरेटरों की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत कुछ वाहन में सवारियां ढोने से स्थानीय टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नियमों का सख्ती से पालन होगा तो इससे न केवल टैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटन व्यवस्था भी संतुलित बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed