{"_id":"65b93a7d5b81394c1e0786e8","slug":"taxi-operators-angry-over-increasing-road-tax-kullu-news-c-89-1-ssml1012-115815-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोड टैक्स बढ़ाने पर तल्ख हुए टैक्सी ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोड टैक्स बढ़ाने पर तल्ख हुए टैक्सी ऑपरेटर
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। रोड टैक्स में बढ़ोतरी से टैक्सी ऑपरेटर तल्ख हो गए हैं। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने टैक्स बढ़ोतरी का विरोध किया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले ही टैक्स बढ़ोतरी पर आपत्ति जताई थी।
बावजूद कई गुना टैक्स बढ़ा दिया। प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक वाहनों का रोड टैक्स बढ़ाकर टैक्सी ऑपरेटरों पर आर्थिक बोझ लाद दिया है। हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि तीन महीने पहले रोड टैक्स बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने आपत्ति एवं सुझाव मांगे थे।
मनाली टैक्सी यूनियन और लग्जरी कोच यूनियन ने हजारों वाहन चालकों की ओर से रोड टैक्स बढ़ोतरी को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को तीन नवंबर को पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया था। टैक्स बढ़ाने से हजारों टैक्सी ऑपरेटरों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
चालकों ने उपमुख्यमंत्री को अवगत करवाया था कि मंदी के दौर से गुजर रहे लोगों को अपनी गाड़ियों का खर्चा पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए राज्य सरकार से रोड टैक्स बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्स बढ़ोतरी को यथावत रखा। यह कहना कि टैक्स बढ़ोतरी को लेकर किसी ने विरोध दर्ज नहीं किया, यह सरासर गलत है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि टैक्स बढ़ोतरी वापस नहीं ली तो यूनियन कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएगी। यूनियन के महासचिव किशोरी ने बताया कि कई गुना टैक्स बढ़ाना तर्कसंगत नहीं है। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। संवाद