फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Take cooperation of heads in tuberculosis free campaign: DC

क्षय रोग मुक्त अभियान में प्रधानों का लें सहयोग : डीसी

Wed, 08 May 2024 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Take cooperation of heads in tuberculosis free campaign: DC
कुल्लू। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने की। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए सघन अभियान चलाया जाना चाहिए। इस कार्य में पंचायती राज संस्थाओं विशेषकर पंचायत प्रधानों का सहयोग लिया जाए। जिले में कुल 229 ग्राम पंचायतों में केवल 24 पंचायतों ने क्षय रोग मुक्त पंचायत होने का दावा पेश किया है। इनमें से केवल 20 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को क्षय रोग के बारे में जागरूक करने और गांव एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेश ने बताया कि जिले में वर्ष 2023 में 1492 क्षय रोगियों का उपचार किया गया। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की कंसल्टेंट डर अवंतिका नायर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed