{"_id":"68b1e3e2c026f620f8095405","slug":"swings-will-be-installed-at-three-places-in-gadapaarli-panchayat-with-rs-12-lakh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155744-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गाड़ापारली पंचायत में 12 लाख से तीन जगहों पर लगाए जाएंगे झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गाड़ापारली पंचायत में 12 लाख से तीन जगहों पर लगाए जाएंगे झूले
Fri, 29 Aug 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
दुर्गम इलाकों के लोगों को आवाजाही में मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज(कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली में तीन जगह शाकटी, मरोड़ और गजदारु नामक जगह में झूले लगाए जाएंगे। लाडा की ओर से 12 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। बाढ़ के बाद पुल बहने से लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी हो रही थी। झूले लगने से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
गौर रहे कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते मरोड़ और शाकटी में लोगों की आवाजाही के लिए बने पैदल पुल बह गए थे। लोगों को जान जोखिम में डाल नाले को पार करना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों की ओर से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई थी। 12 लाख रुपये की यह धनराशि बीडीओ बंजार के माध्यम से खर्च की जाएगी। अब लोगों को झूले लगने का इंतजार है। लाडा की ओर भुंतर विकास खंड में भी बड़ोगी नाला पर पुलिया के लिए भी पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। एडीसी एवं सदस्य सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत गाड़ापारली में तीन झूलों के निर्माण पर 12 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि झूलों के निर्माण से लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
--