{"_id":"679bb70918c2d8283909669a","slug":"suspects-will-be-interrogated-to-stop-thefts-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140185-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चोरियां रोकने के लिए संदिग्धों से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चोरियां रोकने के लिए संदिग्धों से होगी पूछताछ
Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के वार्ड नौ में लगेंगे सीसीटीवी, चेहरा ढककर चलने वाले भी पकड़े जाएंगे
हनुमानीबाग विकास मंच कुल्लू की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ में अब किसी भी संदिग्ध या चेहरा ढककर चलने वाले व्यक्ति से स्थानीय तौर पर पूछताछ की जाएगी। बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए सभी घरों में सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि में शामिल व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया जाएगा। प्रधान दिले राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई हनुमानीबाग विकास मंच कुल्लू की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
दिले राम ठाकुर ने कहा कि स्थानीय निवासियों के सामने आ रहीं चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए मंथन किया गया। विशेष रूप से इस क्षेत्र में हो रहीं चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। चोरी की वारदातों और शातिरों पर नकेल कसने के लिए लोगों का सहयोग लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू से आग्रह किया गया कि हनुमानी बाग क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं। क्षेत्र में कम से कम तीन चिह्नित स्थानों जिनमें एक हरिहर हॉस्पिटल से गोसदन जाने वाले रास्ते के मोड़ पर, दूसरा गोसदन के गेट के पास और तीसरा हनुमानी बाग में पीपल वाले चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इनका संचालन पुलिस नियंत्रण कक्ष में हो। प्रतिदिन कम से कम तीन बार पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था हो। विभिन्न समस्याओं के समाधान के स्थानीय लोग विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से भेंट करेंगे। इस दौरान हनुमानी बाग विकास मंच के वरिष्ठ उप प्रधान शमशेर बौद्ध, उप प्रधान सुनील कुमार, महासचिव डा. चमन प्रकाश, कोषाध्यक्ष राम लाल राणा, महिला उप प्रधान बिमला देवी, सह सचिव वरुण कटोच, कार्यालय सचिव पूर्ण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता डोडा, सेवानिवृत्त कमांडेंट रघुवीर सिंह, अमर सिंह गद्दी, अंगरूप मिलंगपा, राकेश बौद्ध, दिनेश शर्मा, रजनीश ठाकुर, सूरज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--