फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sufficient moisture in the fields, farmers engaged in sowing peas

मटर की बिजाई करने में जुटे जिले के किसान

Mon, 08 Nov 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sufficient moisture in the fields, farmers engaged in sowing peas
कुल्लू/खराहल। मौसम अनुकूल होने से किसानों ने खेत-खलियानों का रुख कर दिया है। खेतों में पर्याप्त नमी होने के कारण किसानों ने कृषि कार्य आरंभ कर दिए हैं। इसी कड़ी में इन दिनों किसान मटर की बिजाई के काम में व्यस्त हो गए हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बिजाई का उचित समय है।
विज्ञापन

लिहाजा किसानों को सलाह दी है कि समय रहते मटर बिजाई का कार्य किया जाए। ऐसे में मटर खेतों में पूरी तरह से अकुंरित होंगे। जिले में 1500 हेक्टेयर भूमि पर मटर की पैदावार हो रही है। विगत वर्ष लॉकडाउन के बावजूद भी मटर के दाम किसानों को बेहतर मिले थे। जिला कुल्लू में मटर का कारोबार लाखों में होता है।
विज्ञापन

कुल्लू में लोअर वैली,खराहल घाटी, लगवैली, मणिकर्ण, सनार वैली, बंजार और सैंज क्षेत्रों में मटर का उत्पादन होता है। घाटी के अमित, रोशन लाल, चमन, रामनाथ, सुशील, रितेश ठाकुर, नवीन, अनूप भंडारी, देवेंद्र ,संजीव, वीर सिंह का कहना है कि बारिश होने से खेतों में उचित नमी है। जिसके चलते इन दिनों मटर बिजाई का काम खेतों में जोरों से चल रहा है। इस संबंध में कृषि उप निदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि इस समय मटर बिजाई का उचित समय चल रहा है। किसानों को समय रहते बिजाई कार्य पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed