{"_id":"671a1da83cab05ed490ec653","slug":"students-will-show-talent-in-quiz-and-model-competition-kullu-news-c-89-1-klu1001-133489-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रश्नोत्तरी, मॉडल स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रश्नोत्तरी, मॉडल स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
भुंतर स्कूल में आज से शुरू होगा बाल विज्ञान मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भुंतर में प्रश्नोत्तरी, मॉडल, गणित ओलंपियाड में विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे। शुक्रवार को दो दिवसीय उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ होगा।
बाल विज्ञान मेले में 70 से अधिक स्कूलों के 390 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने बाल विज्ञान मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में तीन तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर, सीनियर सेकेंडरी वर्ग होंगे। गणित ओलंपियाड भी जूनियर, सीनियर, सीनियर सेकेंडरी वर्ग होंगे। इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी।
कार्यकारी जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गायत्री ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं जरूरी होती हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
...
मनाली और बंजार में भी होंगे विज्ञान मेले
मनाली और बंजार उपमंडल में भी बाल विज्ञान मेले होंगे। मनाली में बाल विज्ञान मेले में 30 से अधिक स्कूलों के 200 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। बंजार उपमंडल में होने वाले उपमंडल स्तरीय मेले में 30 से अधिक स्कूलों के 150 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे।