फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students took oath not to give or take bribe

Kullu News: विद्यार्थियों ने ली रिश्वत न देने, न लेने की शपथ

Sat, 21 Oct 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students took oath not to give or take bribe
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में विद्यार्थियों ने रिश्वत न लेने और न देने की शपथ ली। ढालपुर में लोगों को भ्रष्टाचार न करने के लिए जागरूक करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

शनिवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो कुल्लू ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें दो निजी विद्यालयों के करीब 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी भूमिका सुनिश्चित करवाई। खेल मैदान कुल्लू में पहले विद्यार्थियों को इंस्पेक्टर उमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद कुल्लू शहर में रैली का आयोजन किया। रैली खेल मैदान से कॉलेज गेट, लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र ढालपुर चौक, जिला न्यायालय, उपायुक्त कार्यालय, मिनी सचिवालय तक निकाली गई। नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों सेे भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील की। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो कुल्लू की इंस्पेक्टर उमा ने कहा कि प्रदेश में 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा। ऐसे में कुल्लू में कार्यक्रम जल्दी करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी, निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई हैं। इन प्रतियोगिताओं का विषय भ्रष्टाचार मुक्ति रहा। कहा कि विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed