फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students save their future by staying away from drugs

नशे से दूर रहकर अपना भविष्य संवारे विद्यार्थी

Tue, 31 May 2022 09:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Students save their future by staying away from drugs
कुल्लू के साई स्टार स्कूल में अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला के दौरान भाग लेते स्कूली छात्र-छात्रा - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पुलिस डराने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की मदद करने के लिए है। जो हमारा समाज है, वहीं से पुलिस निकल कर आती है। बचपन से ही बच्चों में पुलिस के प्रति गलतफहमी का डर बैठा दिया जाता है। इससे विद्यार्थी में भी डर बैठ जाता है।
पुलिस एक कॉल पर आपके पास मदद करने के लिए पहुंचती है। जिन लोगों ने अपराध किया होता है, वे लोग ही पुलिस से डरते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारना चाहिए। भुंतर थाना के प्रभारी (एसएचओ) सुनील सांख्यान ने कुल्लू के साई स्टार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ बनने के लिए विद्यार्थी एक लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ें। थाना प्रभारी ने कहा कि आजकल की पीढ़ी नशे की चपेट में लगातार आ रही है। इससे विद्यार्थी नशे के आदी हो रहे हैं। उन्होंने कहा आज समाज में चोरी की घटनाएं भी ज्यादा हो रही हैं। इसका मुख्य कारण सोशल मीडिया है। लोग घूमने के समय अपनी फोटो को परिवार के साथ सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। इससे शातिर आसानी से घर में घुसकर चोरी करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम और साइबर अपराध व घेरलू हिंसा के मामलों पर भी जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के निलेश गौतम, अंजना ठाकुर, अंजली ठाकुर, रजत शर्मा, रंजना देवी, भागवती देवी, सीमा सैनी, कुमारी तारा, शिवानी, घनश्याम, कमल सिंह, शशि, रीनू भारद्वाज, आशु कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा राष्ट्र के लिए गंभीर समस्या: अंजना ठाकुर
साई स्टार पाठशाला की प्रधानाचार्या अंजना ठाकुर ने कहा कि नशा राष्ट्र के लिए गंभीर समस्या है। तंबाकू और शराब का सेवन धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है। विद्यार्थी को जरूरत के अनुसार ही मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहिए। मोबाइल की बुरी आदत का असर पहले दिमाग और फिर आंखों पर पड़ता है।
प्रश्न
एनडीपीएस में कार्रवाई का क्या प्रावधान: इशमित
उत्तर: नशे का अवैध कारोबार करने वाले अपराधी पर पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करती है। इसमें न्यूनतम छह माह से लेकर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान है।
साइबर अपराध से कैसे बचा जा सकता है : गर्मित
उत्तर: मोबाइल फोन पर जिन एप की जानकारी है, उन्हीं एप को ही मोबाइल पर इंस्टाल करें। किसी व्यक्ति का फोन आने पर उसे अपनी निजी व बैंक खाते की जानकारी न दें।
यातायात नियम क्या है: रीतिका
उत्तर: यातायात नियम में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहना जरूरी होना चाहिए। उसके कागजात और चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। नियम तोड़ने पर जुर्माना भी लगता है।

पुलिस का क्या काम और किस लिए है: महक
उत्तर: समाज में अनुशासन बनाए रखने और लोगों की मदद के लिए पुलिस है। किसी व्यक्ति के साथ अगर कोई घटना होती है तो वहां पुलिस भूमिका निभागती है। अपराध को कम भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed