फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students made attractive models of science

Kullu News: विद्यार्थियों ने बनाए विज्ञान के आकर्षक मॉडल

Sat, 23 Sep 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students made attractive models of science
मनाली में अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में हिमाचल शिक्षा समि
मनाली (कुल्लू)। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में शनिवार को जिला स्तरीय गणित एवं विज्ञान मेले का शुभारंभ हुआ। विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण सहित नए आविष्कार से जुड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह विज्ञान और गणित मेला 24 सितंबर को समापन होगा। गणित एवं विज्ञान मेले में विज्ञान प्रदर्शन, गणित प्रदर्शन, संगणक प्रदर्शन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, संगणक प्रश्नोत्तरी, वैदिक गणित प्रश्नोत्तरी, संस्कृत बोध और संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके अलावा विज्ञान प्रयोगात्मक एवं गणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं चार वर्गों में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग में विभाजित रहेंगी। शिशु वर्ग में कक्षा चौथी, पांचवीं, बाल वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं, किशोर वर्ग में नौवीं से दसवीं और तरुण वर्ग में 11वीं से 12वीं के छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। इस दौरान प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगदेव सिंह ठाकुर, सदस्य तारा चंद ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed