{"_id":"67aa29048d8c9ad9e404a5d4","slug":"student-council-will-protest-if-demands-are-not-met-abhinav-kullu-news-c-89-1-klu1002-140936-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन करेगी विद्यार्थी परिषद : अभिनव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन करेगी विद्यार्थी परिषद : अभिनव
Mon, 10 Feb 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-एबीवीपी
कुल्लू महाविद्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, सरकार को निशाने पर लिया
प्रदेश स्तर के मसलों को लेकर धरने प्रदर्शन में उतरी विद्यार्थी परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने महाविद्यालय परिसर में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने बताया कि प्रदेश स्तर की मांगाें को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।
इसमें छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की गई। मांग की कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक भर्तियां शीघ्र की जाएं, प्रदेश विवि के साथ राजनीति करना बंद करें, एनईपी-2020 को प्रभावित रूप से धरातल पर उतारने की भी इसके माध्यम से मांग की गई। इस दौरान सरकार से आग्रह किया गया कि अतिथि शिक्षक भर्ती का फैसला वापस लें। कृषि विवि पालमपुर औरप्रदेश विवि शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति शीघ्र की जाए। सोशल मीडिया सह संयोजक रिया ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त मामलों के साथ ही अन्य कई मसलों को लेकर सरकार की घेराबंदी भी की गई।
उन्होंने इस दौरान धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेताया है कि अगर आने वाले समय में उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
--