{"_id":"79e5a26825457483c75b22b71ab9563f","slug":"student-awarded-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवीएम बंजार के होनहार पुरस्कृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवीएम बंजार के होनहार पुरस्कृत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 25 Dec 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में दसवीं कक्षा के पांच छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है। जबकि, एक छात्रा ने बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा की छात्राओं ने चिट्टियां कलाइयां गीत पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य पेश किए। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति, पंजाबी डांस, एकांकी, मराठी डांस, हरियाणवीं, गुजराती डांस और कुल्लवी नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर तथा गंगाधर शर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आए छात्रों को स्कूल की ओर से विशेष छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन