{"_id":"61bf7550f6c1ba43c66f9dab","slug":"strike-ends-peace-meal-workers-return-to-work-kullu-news-sml393995924","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म: काम पर लौटे पीस मील वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म: काम पर लौटे पीस मील वर्कर
विज्ञापन
कुल्लू में रविवार को काम पर लौटे पीसमील वर्कर बसों को ठीक करते हुए। -संवाद।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशाप में पीस मील वर्करों ने 21 दिनों बाद काम किया है। पीस मील वर्कर लंबी टूल डाउन हड़ताल के बाद काम पर लौट आए हैं। वहीं, वर्कशाप के तकनीकी कर्मचारियों ने भी दो घंटे की हड़ताल वापस ली है। वर्कशाप में रविवार को 15 बसों की मरम्मत की गई। अभी भी सात बसें ठीक करने को वर्कशॉप पर खड़ी है।
ऐसे में अभी जिला में बंद पड़े बस रूटों को पटरी पर लौटने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। बता दें कि हड़ताल के कारण निगम की बसें सड़क पर खड़ी होने लग पड़ी थी। पिछले कुछ दिनों से लोकल समेत लंबे रूटों की बसें भी मरम्मत न होने की वजह से ब्रेक डाउन होनी शुरू हो गई थी। जिसके चलते यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा है।
गौरतलब है कि अब सरकार के फैसले के बाद पीस मील वर्कर वापस काम पर लौटे हैं। ऐसे में अब बसों की पूर्व की भांति नियमित मरम्मत और उचित रखरखाव होने से निगम के साथ यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि पिछले 20 दिनों में निगम को अधिकतर रूटों पर बसों को समायोजित करना पड़ा है। इसकी वजह से बसों का संचालन समय सारिणी के अनुसार नहीं हो पा रहा था। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि निगम की पीस मील वर्करों ने हड़ताल वापस लेकर रविवार को वर्कशाप में कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
...संवाद