{"_id":"692b20b245e4ce7e890b989a","slug":"strictness-on-dumping-of-garbage-now-fine-will-be-imposed-for-throwing-garbage-kullu-news-c-89-1-ssml1012-162907-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कूड़े की डंपिंग पर सख्ती, अब कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कूड़े की डंपिंग पर सख्ती, अब कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
Sat, 29 Nov 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
डीसी ने नगर परिषद को सभी डंपिंग साइट पर सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए
इलेक्ट्रॉनिक कचरा उठाने के लिए पंचायतों में एक-एक दिन तय करने को कहा
कुल्लू शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूकता फैलाने के भी दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में अब कूड़ा फैलाना महंगा पड़ेगा। नगर परिषद ने सभी डंपिंग साइटों पर साइन बोर्ड लगाने और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य कचरे के उचित निपटान के लिए कदम उठाने की रूपरेखा बनाई गई। इसका मकसद शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना और लोगों में जागरूकता फैलाना है। बैठक में मनाली के रांगड़ी प्लांट से निकलने वाले कचरे के उचित निपटान के लिए जीबी पंत संस्थान से राय लेने की बात कही गई। रांगड़ी में कंपोस्टिंग के लिए बड़ा शेड बनाने और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा।
उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन इकाई के लिए सभी विकास खंड एवं शहरी निकायों को भूमि चिह्नित करने, आंगनबाड़ियों कंपोस्टर और इंसीनरेटर श्रेडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट की कलेक्शन के लिए भी सभी नगर पंचायत में एक-एक दिन तय करे। लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जाए जिससे वे निर्धारित दिन पर इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को निर्धारित स्थान पर पहुंचा सकें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रयोग पर सख्ती से पाबंदी लगाने और चालान करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कूड़े की डंपिंग वाले सभी स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना करने के निर्देश दिए। ऐसे हॉट-स्पॉट की पहले सफाई करवाने को कहा। लोगों को भी यहां कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
--