फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stones pelted at police team that went to arrest wanted accused

Kullu News: वांछित आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

Sun, 21 Jul 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted at police team that went to arrest wanted accused
बंजार (कुल्लू)। बंजार के धारा गांव में विभिन्न धाराओं में वांंछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ आरोपी के साथी के उलझने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी के साथी द्वारा पत्थर मारने से पुलिस के एक जवान को पीठ में भी चोट लगी है। आरोपी के एक साथी ने सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया है। पुलिस ने आरोपी के साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 05/12/2023 को आईपीसी की धारा 387,504,506 के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ पिंकु गांव धारा डाकघर चनौन तहसील बंजार, जिला कुल्लू की लोकेशन पुलिस को गांव धारा में मिली। शनिवार रात काे आरोपी प्रीतम सिंह पुलिस ने अपने घर में बिस्तर में सोया हुआ पाया और इसे पुलिस ने पकड़ा। पुलिस इसे पूछताछ के लिए अपने साथ पैदल रास्ता से पुलिस थाना कुल्लू ले जा रहा था तो आरोपी का एक दोस्त आरोपी प्रीतम को पुलिस पार्टी से छुडाने व बचाव करने के लिए पुलिस पार्टी पर पत्थर मारने लगा। एक बड़ा पत्थर पुलिस पार्टी पर फैंका जिससे यह बाल-बाल बचे। एक पत्थर आरक्षी चुनेश्वर की पीठ में लगा। पत्थर मारने वाले को बड़ी मुश्किल से पुलिस ने काबू किया, जिसने अपना नाम लोभी सिंह, गांव सजुहली, डाकघर चनौन, तहसील बंजार, जिला कुल्लू बताया। कहने लगा मेरे भाऊ को क्यों ले जा रहे है तथा पुनः पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई करने लगा तथा पुलिस के साथ उलझ गया। पुलिस पार्टी से इसने भागने की कोशिश की तथा सड़क से ढांक की तरफ छलांग लगाई जिससे लोभी सिंह को भी चोटें आई है। पुलिस थाना कुल्लू में आकर पूरे प्रकरण को लेकर उप निरिक्षक अर्जुन सिंह ने अवगत करवाया। एसपी डॉ कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 121(1) 132 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed