फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stones falling from the hill from Ghartgad

घर्टगाड़ से पहाड़ी से गिर रहे पत्थर

Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Stones falling from the hill from Ghartgad
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाले घर्टगाड़ से करीब 200 मीटर पीछे पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यहां वाहन चालकों व राहगीरों के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

खतरे को देखते हुए ग्राम पंचायत पलाहच, दयोठा व चनौन के लोग परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्राम पंचायत पलाहच के प्रधान कृष्ण देव, दयोठा पंचायत की प्रधान चंद्रा ठाकुर, चनौन पंचायत के प्रधान चेतराम ठाकुर, ग्रामीण देशराज, रोशन, डूर सिंह, संगत राम, अमर सिंह जगाला, मोती राम, ठाकुर दास ने कहा कि बरसात के दिनों में यहां पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। सड़क से कई वाहन आर-पार होते हैं। लोगों ने कुछ समय पहले भी लोक निर्माण विभाग बंजार को इस संबंध में अवगत करवाया था। लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पहाड़ी पर जो पत्थर गिरने की कगार पर हैं, उन्हें ब्लास्टिंग से हटाया जाए। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोशन लाल ठाकुर का कहना है कि मौसम खुलने पर दरकती पहाड़ी को ठीक करने के लिए उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed