फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   State highway closed due to landslide, many vehicles stranded

भूस्खलन से राज्य राजमार्ग बंद, कई वाहन फंसे

Mon, 23 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
State highway closed due to landslide, many vehicles stranded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला राज्य राजमार्ग-26 फिर भूस्खलन से बंद हो गया है। सर्दी के बाद जब से यह मार्ग बहाल हुआ है, तब से पांगी क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी बन गया है।

सोमवार दोपहर बाद काढू नाला के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। इससे पांगी-किलाड़ का संपर्क लाहौल के साथ कुल्लू व मनाली से पूरी तरह से कट गया है। स्थानीय पुलिस चौकी तिंदी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन व सीमा सड़क संगठन को दे दी है। इसके बाद बीआरओ ने अपनी मशीनरी को मौके के लिए रवाना किया, लेकिन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से ठप है। बताया जा रहा है कि मार्ग के बंद होने से कुछ वाहन भी दोनों तरफ फंस गए हैं। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि राज्य मार्ग बंद होने की सूचना सीमा सड़क संगठन को दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग को बहाल किया जाएगा। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि सड़क बहाल करने के लिए मशीनरी मौके के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed