{"_id":"6692647762ffb7ae87031ebc","slug":"sriphugani-hurangajoni-will-take-royal-bath-in-jiya-today-kullu-news-c-89-1-klu1001-126654-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिया में आज शाही स्नान करेंगी श्रीफुगणी हुरंगजोणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिया में आज शाही स्नान करेंगी श्रीफुगणी हुरंगजोणी
विज्ञापन
जिंदी गांव की लोहड़ी आछरी भी करेंगी देव परंपरा का निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के जिंदी गांव की माता श्रीफुंगणी हुरंगजोणी परमेश्वरी पार्वती-ब्यास के संगम जिया में रविवार को पहली बार शाही स्नान करेंगी। मां श्रीफुंगणी हुरंगजोणी परमेश्वरी का नया रथ बना है। इस दौरान जिंदी गांव की ही मां श्रीफुंगणी लोहड़ी आछरी परमेश्वरी भी उनके साथ शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करेंगी। वाद्ययंत्रों की थाप पर दोनों देवियाें की ओर से शाही स्नान की परंपरा को निभाया जाएगा।
कारकूनों ने देवियों के शाही स्नान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों देवियां पिछले दिनों भुंतर क्षेत्र के गांव कलैहली में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने आई थीं। कलैहली में देवियों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। पुरोहित पं. कुबेर दत्त शर्मा, कारदार केहर सिंह ने कहा कि दोनों देवियां रविवार को ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान करेंगी। देवियों के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है। शाही स्नान के बाद देवियां अपने देवालय की ओर रवाना हो जाएंगी। संवाद