{"_id":"5df9082f8ebc3e87b75c9f52","slug":"sports-kullu-news-sml3179775122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरमा देवी व प्रेम चंद को चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरमा देवी व प्रेम चंद को चुना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन
हरिपुर कालेज में हुई खेलकूद में भाग लेती कालेज की छात्राएं।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलों का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन चंद राठौर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों को भी विद्यार्थी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। खेलों से विद्यार्थी अनुशासन के साथ कई अन्य गुणों को भी सीखता है। युवा वर्ग को नशे से दूर रखने का खेल सबसे अच्छा विकल्प है। अभिभावक भी अपने बच्चों की खेलों की ओर रुचि बढ़ाने के लिए प्रयास करें।
महाविद्यालय के खेलकूद कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जीतराम ठाकुर ने कहा कि इस दौरान विद्यार्थियों ने खेल स्पर्धाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। डिस्कस थ्रो के छात्रा वर्ग में मोरमा ने पहला, तेंजिन ने दूसरा, शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो के छात्र वर्ग में यज्ञा नंद पहले, इशान रावत दूसरे, शाश्वत तीसरे, लंबी कूद में करमा दोरजे पहले, राकेश दूसरे, सोमेश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग की लंबी कूद में लता देवी पहले, सोनिया दूसरे, स्मृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट छात्रा वर्ग में तेंजिन पहले, शिवानी दूसरे, मोरमा तीसरे, शॉट पुट छात्र वर्ग में यज्ञा नंद पहले, शाश्वत दूसरे, प्रेम सिंह तीसरे, 100 मीटर छात्र वर्ग में प्रेम सिंह ने पहला, विशांत राणा ने दूसरा, शुभम ने तीसरा, 200 मीटर छात्र वर्ग में देवी राम पहले, करमा दोरजे दूसरे, शुभम तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर छात्रा वर्ग में मोरमा देवी पहले, तंजिन देनशुंग दूसरे, सुनम आंगमो तीसरे, 200 मीटर छात्रा वर्ग में मोरमा देवी पहले, रितिका ठाकुर दूसरे, तंजिन देनशुंग ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छात्रा वर्ग में मोरमा देवी जबकि छात्र वर्ग में प्रेम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।