फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sons showed passion, just now daughters should do wonders

बेटों ने दिखाया जज्बा, बस अब बेटियां कर दें कमाल

Thu, 05 Aug 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Sons showed passion, just now daughters should do wonders
प्रशंसकों की दुआएं और पुरुष हॉकी टीम का जज्बा आखिर रंग लाया और देश को 41 साल हॉकी में पदक मिल ही गया। बेशक तमगे का रंग पीला न हो, पर प्रशंसक खुश हैं कि गोल्ड नहीं तो कांस्य ही सही। हॉकी का पुराना रुतबा फिर से लौट आया है। बेटों ने तो जज्बा दिखा दिया है, अब बारी बेटियों की है। प्रशंसकों को पूरी उम्मीद है कि बेटियां भी मेडल जीतकर पहली बार इतिहास रचेंगी। पुरुष हॉकी टीम के मैच को लेकर प्रशंसकों में इतना उत्साह था कि सुबह ही टीवी ऑन कर दिए। जैसे ही अंतिम सीटी बजी, प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मजबूत जर्मनी को हराकर भारतीय टीम ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। अब बारी बेटियों की है। इस मैच को लेकर भी प्रशंसकों और हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह है....
विज्ञापन

कुल्लू के हॉकी खिलाड़ी यशपाल शर्मा ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय टीम का कांस्य पदक जीतना गर्व की बात है। 41 साल के लंबे सफर के बाद भारतीय हॉकी को अब नए पंख लगने की उम्मीद है। हॉकी फिर से बुलंदियों पर है।
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी विपिन ठाकुर ने कहा कि कहा कि टोक्यो ओलंपिक में पुरुष टीम के बाद अब महिला टीम की बारी है। उम्मीद है कि बेटियां भी मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगी। हॉकी में इस बार दोहरी खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी गुलशन करियाल ने कहा कि ओलंपिक में जर्मनी को हराना बड़ी बात है। भारतीय टीम ने भी जर्मनी की तरह तेज हॉकी खेली है। इस जीत से इंडिया हॉकी का भविष्य बेहतर होगा और खिलाड़ी उत्साहित होंगे।
हॉकी खिलाड़ी धर्मपाल ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इससे देश में हॉकी के प्रति युवाओं का और रुझान बढ़ेगा। यह भारतीय हॉकी के लिए नए युग का शुरूआत है।
योगेश वर्मा ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय दल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हॉकी के साथ कुश्ती और बॉक्सिंग में भी भारत को मेडल मिले हैं। आने वाले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

प्रकाश कश्यप ने कहा कि ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देश के गर्व को बढ़ाया है। अब सबकी नजरें महिला हॉकी टीम पर टिकी हैं। पुरुषों की जीत से महिला टीम को भी प्रेरणा मिलेगी और महिलाएं भी पदक जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed