{"_id":"9824794416259b1db295792c672e9d87","slug":"snowfall-on-manali-peak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, सेब सीजन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, सेब सीजन प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को मौसम खराब होने से लाहौल तथा मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। वहीं, जिला कुल्लू में दिनभर बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। लोगों ने गर्म वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, चंद्रखणी, मनालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा समेत अन्य चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। मौसम खराब होने से सेब का सीजन शनिवार से प्रभावित हो गया है। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सेब की भरी पेटियों के ढेर लगे हैं। बागवानों को मंडियों तक पेटियां पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। मणिकर्ण, ऊझी घाटी, बंजार, सैंज समेत अन्य दुर्गम इलाकों में अभी तक सेब सीजन काफी बचा है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में सेब तुड़ान का कार्य जोरों पर चला हुआ था। अचानक शनिवार को मौसम खराब होने से सेब सीजन का कार्य ठप हो गया है। घाटी के प्रगतिशील बागवान सुंदर श्याम, होतम राम, कर्मचंद, पूर्ण चंद आदि का कहना है कि मौसम खराब होने से उनकी सेब पेटियां मंडियों तक नहीं पहुंच पाई हैं। कच्ची सड़कें खराब होने से मंडियों तक सेब पेटियां पहुंचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम ऐसा ही रहा तो सेब में काले धब्बे पड़ने के आसार भी हैं। इधर, बागवानी अनुसंधान केंद्र सेऊबाग के वैज्ञानिक प्रभारी डीआर खजूरिया का कहना है कि मौसम आगामी एक-दो दिनों में भी खराब रहने के आसार हैं। यदि सेब में बीमारी लगने के आसार होंगे तो तुरंत बागवान बागवानी वैज्ञानिकों से सलाह लेकर छिड़काव करने की सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन