फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snowfall

200 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद

Thu, 03 Feb 2022 05:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
snowfall
कुल्लू। लाहौल-स्पीति और कुल्लू में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लाहौल और कुल्लू में दो हाईवे के साथ करीब 200 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। कई इलाकों का उपमंडल और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लाहौल घाटी में सबसे अधिक करीब 140 सड़कें पूरी तरह से जाम हो गई हैं।
विज्ञापन

लाहौल घाटी के साथ पांगी-किलाड़ का संपर्क कुल्लू और मनाली से कट गया है। बर्फबारी से कुल्लू के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल शीतलहर की चपेट में आ गया है। बुधवार रात हुई ताजा बर्फबारी और बारिश से घाटी का जनजीवन ठहर गया है। हालांकि, बर्फबारी से किसान-बागवानों के साथ घाटी के पर्यटन कारोबारी गदगद हो उठे हैं।
विज्ञापन

सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा ने जाएं पर्यटक
मौसम खराब होने और पर्यटक स्थलों में हुई बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर सैलानियों को सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा का रुख नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटक मौसम को भांपकर सफर करें। एचआरटीसी ने भी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए बस चालकों को ऐहतियात बरतने के लिए कहा है।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मौसम अगले दो से तीन दिन अभी खराब रहेगा। ऐसे में जिलावासियों के साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटक उन संवेदनशील इलाकों की आरे न जाएं जहां बर्फबारी हो रही है। उन्होंने लोगों को रात के समय भी आवाजाही न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed