फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall

मौसम खुलने पर भसी कम नहीं हुई लोगों की दुश्वारियां

Mon, 16 Dec 2019 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Snowfall
केलांग में बर्फ हटाने में जुटे लोनिवि के मजदूर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में सोमवार को भले ही मौसम खुल गया लेकिन लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि, बर्फबारी से पेयजल योजनाओं को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन बिजली के 22 ट्रांसफार्मर और एनएच-305 के समेत 16 सड़कों पर बस सेवा प्रभावित है। बर्फबारी से बंद सड़कों से लोगों को मीलों दूर तक पैदल जाना पड़ रहा है। हाइवे-305 पर लोग जान जोखिम में डालकर दर्रे को पैदल आरपार कर रहे हैं। सोमवार को भी करीब दो दर्जन से अधिक लोग दर्रा के आरपार हुए। हालांकि, आनी की तरफ से एनएच का काफिला टॉप पर पहुंच गया है लेकिन बंजार की तरफ से अभी लोगों को तीन से चार दिन का इंतजार करना होगा। दर्रे को बहाल करने के लिए स्नो कट्टर से बर्फ हटाया जा रहा है। लाहौल में बंद सड़कों को बहाल करने के लिए बीआरओ ने माइनस 10 से 15 तापमान के बीच अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, कुल्लू और बंजार में बिजली की आपूर्ति अवरुद्ध रहने से बच्चों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी हो रही है। दिसंबर में हुई भारी बर्फबारी से जिले में अस्तव्यस्त जनजीवन को पूरी तरह से पटरी पर लाने में एक या दो दिन का समय लगेगा। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि अब मौसम अनुकूल हो गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क, बिजली और पेयजल को जल्द रिस्टोर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed