फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall increased the road, passengers trapped in 300 vehicles

Kullu News: बर्फबारी से सड़क पर बढ़ी फिसलन, 300 वाहनाें में फंसे यात्री

Thu, 16 Mar 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Snowfall increased the road, passengers trapped in 300 vehicles
बर्फबारी के कारण अटल टनल के नोर्थ पोर्टल में लगा पर्यटक वाहनों का जाम। संवाद।
मनाली/रोहतांग (कुल्लू)। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। साउथ पोर्टल में हल्की बर्फ के बीच वाहनों के फंसने के कारण पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इसमें करीब 300 वाहन में सैकड़ों यात्री फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद लाहौल पुलिस और अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा।पुलिस के मुताबिक वीरवार को लगभग 1,900 वाहन अटल टनल रोहतांग से होकर सिस्सू पहुंचे। अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में दोपहर बाद 3:15 बजे हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इससे साउथ पोर्टल की ओर वाहनों की लाइन लग गई। सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण सिस्सू की ओर पहुंचे वाहनों को तुरंत मनाली की ओर भेजा गया।
विज्ञापन

फिसलन होने के कारण अटल टनल रोहतांग के अंदर वाहनों की लाइनें लग गईं। टनल के भीतर ही करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वाहनों को निकालने में पुलिस कर्मचारियों को करीब तीन घंटे का समय लगा। वाहनों को सुरक्षित मनाली की ओर भेजने की प्रक्रिया में जिला पुलिस लाहौल स्पीति और अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में कार्यरत पुलिस जवान जुटे रहे। प्रशासन ने जिले में आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने के अनुमान की सूरत में मनाली-केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

लाहौल स्पीति के एसपी मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात है। मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा करने से लोग और पर्यटक बचें। किसी भी तरह की आपात स्थिति में वे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 94594 61355 और जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष 89880 92298 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed