फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snowfall in Rohtang, tourists not sent beyond Madi

रोहतांग में हिमपात, मढ़ी से आगे नहीं भेजे पर्यटक

Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Rohtang, tourists not sent beyond Madi
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

मनाली/केलांग (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश और हिमपात से मौसम सुहावना हो गया है। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे पर सोमवार रात से हिमपात हो रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को मंगलवार को मढ़ी तक ही जाने दिया गया।
मनाली की अन्य चोटियां भी बर्फ की सफेद चादर से लिपट गई हैं। इससे घाटी का सौंदर्य खिल उठा है। मनाली में सोमवार रात से मौसम का मिजाज बिगड़ा। तापमान में आई गिरावट के कारण ऊंची चोटियों पर रात से ही बर्फ गिर रही है। लाहौल घाटी के कई रिहायशी इलाकों में भी हिमपात जारी है। मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से आगे वाहन नहीं जा पा रहे हैं। रोहतांग दर्रा भी पर्यटकों के लिए मंगलवार को बंद रहा।
विज्ञापन

दारचा-शिंकुला सड़क के साथ कोकसर-लोसर-काजा सड़क पर भी आवाजाही रोक दी गई है। मनाली प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी है कि मौसम खराब होने के कारण अनावश्यक यात्रा से बचें और आपातकालीन स्थिति में ही सफर करें। उधर, मनाली की ऊंची चोटियों सेवन सिस्टर पीक, घेपन पीक, पतालसू पीक, ब्यास कुंड, मकरवे, शिकरवे, अनुमान टिब्बा तथा देऊ टिब्बा आदि पर हिमपात का क्रम जारी है। मौसम के मिजाज को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने केलांग-लेह तथा कुल्लू से काजा के बीच चलने वाली बसों की आवाजाही एहतियातन के तौर पर बंद कर दी है। इसकी पुष्टि एचआरटीसी केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने की है। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रोहतांग दर्रा में बर्फबारी हो रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्यटकों को रोहतांग नहीं जाने दिया जा रहा है। रोहतांग की ओर जाने वाले वाहनों को मढ़ी में ही रोकने के आदेश दिए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed