{"_id":"61be1d6e8d0af574bb4ee734","slug":"snowfall-in-jibhi-kullu-kullu-news-sml3938944147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिभी व सोझा में सीजन का पहला हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिभी व सोझा में सीजन का पहला हिमपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलोड़ी दर्रा भी पैक, सैलानियों ने खूब लिया बर्फ का मजा
बर्फ का दीदार करने मनाली से जिभी, सोझा और जलोड़ी उमड़े सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के पर्यटन स्थल जिभी और सोझा में सीजन का पहला हिमपात हुआ जिसका सैलानियों ने खूब मजा लिया। जलोड़ी दर्रा ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मनाली के साथ पर्यटक उपमंडल बंजार का भी रुख कर रहे हैं। बंजार का सोझा गांव शुक्रवार को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पर्यटकों ने भारी तादाद में यहां पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां की। देर रात हुई बर्फबारी के चलते एनएच 305 घियागी-जलोड़ी के मध्य वाहनों की आवाजाही शनिवार को प्रभावित रही हो लेकिन ताजा बर्फबारी को देखने के लिए पर्यटकों ने बंजार घाटी में डेरा डालने शुरू कर दिया है। जिभी, तीर्थन, बाहू, सोझा समेत घाटी के अन्य मनमोहक पर्यटक स्थलों इनका आवागमन शुरू हो गया है।
उधर, घाटी के जिभी, सोझा, जलोड़ी दर्रा, बाहु, कृस्टल माउटेंन, गाड़ागुशैणी, बठाहड़, तीर्थन में हुई ताजा बर्फबारी से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। पर्यटन व्यवसायी टेक सिंह, मीना, ऐलू राम, महेंद्र, ध्यान सिंह ने कहा कि बर्फ के दीदार की चाह पर्यटकों को बंजार की ओर आकर्षित करने लगी है।