{"_id":"65eb0875bb72bf13cc09bae7","slug":"snow-marathon-runners-started-cleanliness-campaign-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118378-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्नो मैराथन के धावकों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्नो मैराथन के धावकों ने चलाया सफाई अभियान
Fri, 08 Mar 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घंटे में एकत्रित कीं कूड़े-कचरे की 45 बोरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। लाहौल के सिस्सू में 10 मार्च को होने वाली स्नो मैराथन के लिए देश-विदेश से धावक मनाली में जुटना शुरू हो गए हैं। मनाली में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए धावकों ने सफाई अभियान चलाया। क्रिच क्लिनिंग संस्था के सहयोग से चलाए गए अभियान में मनाली-नग्गर सड़क पर प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया।
स्नो मैराथन के आयोजक गौरव शिमर और राजीव कुमार ने कहा कि अभियान में इंडियन नेवी के सेलर्स (नाविकों) सहित दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। अभियान में लगभग कूड़े की 45 बोरियों में प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स और टॉफियों के रेपर, प्लास्टिक की थैलियां, टूटे कांच को एकत्रित किया।
शराब और बीयर की लगभग 70 बोतलें भी एकत्रित की गईं। लगभग चार घंटे तक अभियान चलाया गया। क्रिच क्लीनिंग संस्था के संस्थापक याना दानीलोवा और चेत राम ने कहा कि देश की स्वच्छता में अपना योगदान देते रहेंगे। संवाद