{"_id":"67a63f2b6e8d9f3f2f0fa691","slug":"small-vehicles-started-running-through-atal-tunnel-rohtang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-140720-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल रोहतांग से दौड़ने लगे छोटे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल रोहतांग से दौड़ने लगे छोटे वाहन
Fri, 07 Feb 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप का नजारा।-पुलिस विभाग
लाहौल जिले में 17 सड़कें बहाल, 148 अभी भी चल रही हैं बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग शुक्रवार को छोटे वाहनों के लिए खुल गई। कई पर्यटक वाहन नॉर्थ पोर्टल पहुंचे। लाहौल से कुछ हल्के वाहन भी मनाली की तरफ निकले। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा।
इससे लोगों के साथ सैलानियों ने राहत की सांस ली। लाहौल घाटी में भी लोक निर्माण विभाग ने संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान जारी रखा। लाहौल में अभी भी 148 संपर्क सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग ने 17 सड़कों को खोल दिया है।
दिनभर धूप खिलने से मनाली-केलांग सड़क मार्ग के किनारे बर्फ तेजी से पिघल रही है। इस कारण सड़क पर पानी बहना शुरू हो गया है। धूप ढलते ही कड़ाके की ठंड के कारण यह पानी सड़क पर ब्लैक आइस में तबदील हो रहा है। इससे सफर जोखिम भरा हो रहा है। लिहाजा, शाम के समय केलांग-मनाली मार्ग पर सफर करना आसान नहीं है। बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए बोर्ड के कर्मी जुटे हैं। कर्मचारियों ने 95 फीसदी खराब ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। फिलहाल, उदयपुर उपमंडल में केवल 6 ट्रांसफर बंद हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में पुलिस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
--