फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sheltu blater won cricket match

शैल्टू ब्लाटर ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 29 Dec 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग Updated Tue, 29 Dec 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
Sheltu blater won cricket match

कड़ाके की ठंड के बीच माइनस तापमान में जहां आम लोगों का घरों से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है, वहीं कुछ नौजवान क्रिकेट का बल्ला थामकर चौके-छक्के लगा रहे हैं।

विज्ञापन


तिनन एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब गोंधला में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से क्रिकेट के साथ-साथ इंडोर खेलों का आयोजन करवा रही है। क्रिकेट प्रतियोगिता के खेले गए फाइनल मुकाबले में शैल्टू ब्लाटर ने गोंधला स्टाफ को 6 रनों से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में इलाके की आठ टीमों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष रोशन ने बताया कि घाटी में पारा माइनस 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। लेेेकिन, खेलों को लेकर युवाओं में खासा जोश है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंडोर गेम्स पांच दिनों तक चलती रहेगी। इसमें तीरंदाजी और मैराथन दौड़ विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि तिनन एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब हर साल नेहरू युवा केेंद्र के सहयोग से खेल गतिविधियों का संचालन करवाती है, जिससे घाटी के युवा सर्दी के मौसम में भी तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed