फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sewerage chamber not repaired, dirt getting into Beas

Kullu News: सीवरेज चैंबर नहीं हुआ दुरुस्त, ब्यास में मिल रही गंदगी

Thu, 02 Nov 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sewerage chamber not repaired, dirt getting into Beas
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर छह में सीवरेज चैंबर को नगर पंचायत और जल शक्ति विभाग दुरुस्त नहीं कर पाए हैं। इस कारण शहर की गंदगी ब्यास और पार्वती नदी में मिल रही है।
विज्ञापन

बदबू के कारण लोग भी परेशान हैं। करीब चार महीने पहले जुलाई में प्राकृतिक आपदा के दौरान नदी किनारे सीवरेज लाइन पर बना चैंबर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद चैंबर को दुरुस्त करने में न नगर पंचायत और न ही जल शक्ति विभाग ने दिलचस्पी दिखाई। स्थानीय निवासी राकेश, अजय, तुलसी, राजकुमार, सुदर्शन, दलीप, रजत, रामलाल, नीलम, मोहित, काका, शेर सिंह और सिमरन ने कहा कि समस्या को हल करने के लिए नगर पंचायत के पदाधिकारियों और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के समक्ष शिकायत की। चार माह बीत जाने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाई है। लोगों की सेहत को लेकर नगर पंचायत और विभाग लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत भुंतर की पार्षद उर्मिला ने कहा कि लोगों की समस्या को हल करने के लिए विभाग से पत्राचार किया गया है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने कहा कि क्रशर बंद होने के कारण रेत-बजरी नहीं मिल रही है। निर्माण सामग्री मिलते ही क्षतिग्रस्त चैंबर को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed