{"_id":"61f413b7290c826eca780be7","slug":"seven-panchayats-of-the-district-will-become-ideal-kullu-news-sml397864164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सात पंचायतें बनेंगी आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सात पंचायतें बनेंगी आदर्श
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सात पंचायतें अरसू, नोर, कोट, तवार, भुलंग, राहनु व डिंगीधार को आदर्श गांव बनाया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च तक का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम सभा की अनुशंसा के बाद शुक्रवार को जिला परिषद बैठक कुल्लू के कक्ष में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक हुई, जिसमें सातों पंचायतों को हरी झंडी मिल गई है।
इन पंचायतों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, केंद्रीय व राज्य योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 76 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इन चयनित पंचायतों में सोलर लाइटें भी स्थापित की जाएंगी। इस दौरान उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों को लेकर निर्धारित किए गए लक्ष्यों कोे 31 मार्च से पहले पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत शिल्ली राजगीरी के प्रधान व सचिव को जल्द ग्राम विकास कार्यक्रम (वीडीपी) तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा जिन पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों का निर्माण व अन्य कार्य लंबित पड़े हैं, उन्हें गति प्रदान की जाए। योजना के तहत चयनित समस्त ग्राम पंचायतों का संपूर्ण अभिलेख रखने के साथ उसका उचित रखरखाव प्रधान सुनिश्चित करें। योजनाधीन समस्त विकासात्मक कार्यों की सूचना कार्य पट्टिका कार्य स्थलों पर लगवाई जाएं, जिसके लिए खर्च प्रशासनिक व्यय में से किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद, परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) सुरजीत सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम राही, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कुमारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
13 ग्राम पंचायतों को पहली किस्त जारी
उपायुक्त ने कहा कि गैप फिलिंग फंड के रूप में 50 प्रतिशत राशि 13 ग्राम पंचायतों खरगा, घाटू, राहणू, कोट, अरसू, नोर, त्वार, डिंगीधार, देउरीधार, भूलंग, शिल्लीराजगीरी, भलाण-2 व बैंची के लिए योजना के तहत 10-10 लाख रुपये की प्रथम किस्त जारी हो गई है। साथ ही 10-10 हजार रुपये प्रशासनिक व्यय के लिए दिए गए हैं।