{"_id":"62c8608011542e286f22d882","slug":"search-operation-for-missing-people-again-no-clue-found-kullu-news-sml414619127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता की तलाश को फिर चोज नाले में पहुंची एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता की तलाश को फिर चोज नाले में पहुंची एनडीआरएफ
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी में लापता लोगों के रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब एनडीआरएफ,एसडीआरएफ और पुलिस के 75 जव?
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पार्वती घाटी में बादल फटने के तीसरे दिन भी लापता चार लोगों को पता नहीं लग पाया है। बादल फटने के बाद से यहां काम करने वाले सुंदरनगर के रोहित, पुष्कर राजस्थान के निवासी कपिल , कांगड़ा के राहुल चौधरी, हमीरपुर के अर्जुन अग्निहोत्री की तलाश तीन दिन से जारी है।
शुक्रवार को एनडीआरएफ ने फिर मोर्चा संभाला और लापता लोगों की तलाश के लिए 30 सदस्य एनडीआरएफ की टीम चोज नाला पहुंची। सुबह से लेकर शाम तक चलाए गए रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वयंसेवी तथा लापता लोगों के परिवार के सदस्यों समेत 73 लोग चोज नाले में तलाश में जुटे हैं। किसी के हाथ में कुदाल और गेंती तो कई जवान और लोग हाथ से मलबा को उठा रहे हैं। बादल फटने के बाद चोज नाला और पार्वती नदी के संगम स्थल पर मलबे के जहां ढेर लगे हैं, वहीं, बड़ी-बड़ी चट्टानें भी आ गई हैं। सुंदरनगर के रोहित के रिश्तेदार धनवीर सिंह, राजकुमार, भाई विक्की, चाचा हरीश और राकेश सहित गांव के लोग उनकी तलाश को वहां पहुुंचे हैं और जिंदा होने की उम्मीद लेकर तलाश में जुटे हैं। तलाश के दौरान किसी तरह की सफलता नहीं मिलने से परिवार के लोगों की परेेेशानी भी बढ़ने लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि शुक्रवार से फिर एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला है। इसके अलावा पुलिस और एसडीआरएफ, स्वयंसेवी तथा परिवार के लोग अपनों को ढूंढने में जुटे हैं।
.....संवाद