फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SDM interrogated in the investigation against Hotelier Association

Kullu News: होटलियर एसोसिएशन के खिलाफ जांच में एसडीएम ने की पूछताछ

Wed, 23 Oct 2024 06:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
SDM interrogated in the investigation against Hotelier Association
अब जांच की रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी
विज्ञापन

कार्यकारिणी पर नियमों के विपरित कार्यकाल बढ़ाने के लगे हैं आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। मनाली होटलियर एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी पर नियमों के विपरीत कार्यकाल बढ़ाने के आरोपों पर एसडीएम रमण कुमार शर्मा की जांच लगभग पूरी हो गई है। एसडीएम ने मंगलवार को एसोसिएशन की निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, शिकायतकर्ताओं और चुनाव समिति से जुड़े लोगों से अंतिम पूछताछ की। अब एसडीएम जांच की रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त कुल्लू को भेजेंगे। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 25 सितंबर को होने निश्चित हुए थे। 14 सितंबर को नामांकन पत्र भरने से ठीक पहले एसोसिएशन की चुनाव समिति को उपायुक्त का आदेश पत्र मिला, जिसमें चुनाव पर रोक लगाने के आदेश हुए थे। साथ ही एसडीएम को जांच की जिम्मेदारी भी दी गई। दरअसल, एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने शिकायत की थी कि पुरानी कार्यकारिणी ने नियमों के विपरीत अपना कार्यकाल बढ़ाया।
विज्ञापन

अब इसकी जांच की जा रही है। एसडीएम ने जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, महासचिव, चुनाव समिति के प्रभारी और शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाया। उनसे दो बार पूछताछ हुई। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद एसोसिएशन का रिकाॅर्ड भी जांचा गया। मंगलवार को पुनः पूछताछ की गई। अब पूछताछ के लिए अगली तिथि नहीं दी गई है। अब माना जा रहा है कि जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed